पार्वती बजाज में विधायक सुशील सिंह और ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने की गाड़ियों की लांचिंग
प्रोपराइटर रजनीश सिंह बंटी ने बताए सीएनजी बाइक इलेक्ट्रिक स्कूटर की खूबियां

Kashinewstimes धानापुर चंदौली: धानापुर कस्बा स्थित पार्वती बजाज में रविवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह एवं ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने बजाज के इलेक्ट्रिक स्कूटर और सीएनजी बाइक की लांचिंग की।

इस दौरान सीएनजी से चलने वाली बाइक देखने के लिए लोगो में जिज्ञासा दिखी वही कंपनी के लोगो ने उसकी खूबियों से लोगो को अवगत कराया ।

पार्वती बजाज में विधायक सुशील सिंह द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक और ब्लाक प्रमुख अजय सिंह द्वारा सीएनजी फ्रीडम बाइक से कवर हटाकर उसको स्टार्ट करके दोनों गाड़ियों की लांचिंग की गई।

पार्वती बजाज के प्रोपराइटर रजनीश सिंह बंटी ने बताया कि नवरात्र और दीवाली पर गाड़ियों के साथ विशेष उपहार की भी योजना है।इस दौरान काफी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे ,जिनमें प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह,राम प्रवेश तिवारी, आशुतोष सिंह मिंटू,संजय सिंह,विमल सिंह दादा,अवनीश सिंह,अनिल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।



