April 17, 2026 |
उत्तरप्रदेशचंदौली

ब्लाक प्रमुख अजय सिंह के विकास कार्यों से नए वर्ष पर जगमगाएगा ब्लाक के हर गांव का गली गली

दो करोड़ की योजना से जगमगाएंगे गांव और चट्टी-चौराहे, 865 स्ट्रीट लाइट व 100 हाईमास्ट के साथ मिलेंगी स्थायी सुविधाएं

Kashi News Times

Kashinewstimes धानापुर (चंदौली):

ब्लाक प्रमुख अजय सिंह के नेतृत्व में धानापुर

विकास खंड में ग्रामीण विकास की तस्वीर तेजी से बदल रही है। गांवों को सुरक्षित, रोशन और सुविधायुक्त बनाने के संकल्प के तहत क्षेत्र पंचायत ने लगभग दो करोड़ रुपये की लागत वाली एक व्यापक योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के अंतर्गत गांवों की गलियों से लेकर चट्टी-चौराहों तक 865 स्ट्रीट लाइटें और 100 हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे अंधेरे में डूबे ग्रामीण रास्तों पर उजाला फैलेगा और लोगों को रात में आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से प्रकाश की कमी को लेकर उठ रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। बजट स्वीकृत होने के बाद अब कार्यस्थलों का चिन्हांकन कर स्थापना प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। लाइटों के लगने से न केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर गतिविधियां भी बढ़ेंगी।

इसी क्रम में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है। क्षेत्र पंचायत की पहल पर कई गांवों में टीन शेड निर्माण को हरी झंडी मिल चुकी है। लगभग दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विकास कार्यों में नरौली घाट पर तीन स्थानों पर, नेगुरा खेल मैदान में तीन स्थानों पर तथा दशमी पोखरा जहां प्रतिवर्ष रावण दहन का आयोजन होता है वहां टीन शेड का निर्माण कराया जाएगा। इससे गांवों में बैठकों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और त्योहारों के आयोजन को स्थायी और सुरक्षित स्थान मिलेगा।

ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य विकास खंड के हर गांव तक बिना भेदभाव विकास और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट से सुरक्षा, व्यवस्था और विकास तीनों को मजबूती मिलेगी, जबकि टीन शेड ग्रामीण सामाजिक जीवन को नई सुविधा देंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगले चरण में विकास खंड के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर काम किया जाएगा।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close