April 17, 2026 |
उत्तरप्रदेशचंदौली

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उल्लास, बौरहवा बाबा मंदिर में दर्शन के बाद बाटी मिठाइयां

बौरहवा बाबा के दरबार में जुटे कार्यकर्ता, मनाया विजय उत्सव

Kashi News Times

Kashinewstimes धानापुर  (चंदौली):बिहार में एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। इसी कड़ी में कार्यकर्ता बौरहवा बाबा मंदिर परिसर में एकत्र हुए और हर्षोल्लास के साथ विजय उत्सव मनाया। भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंदिर पहुंचे और एनडीए की जीत के लिए बौरहवा बाबा का आशीर्वाद लेते हुए विधिवत पूजा-अर्चना की।

एनडीए गठबंधन की बिहार में जीत पर खुशी जाहिर करते भाजपा कार्यकर्ता

विजय उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिरता पर भरोसा जताते हुए एनडीए को जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के विश्वास की जीत है, जिसने सभी में नए जोश का संचार किया है।

मिठाई बांटकर एक दूसरे को जीत की बधाई देते भाजपा कार्यकर्ता

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी, श्री राम सिंह, अरुण जायसवाल, मनीष सिंह अमादपुर, कमला मिश्रा, अरविंद मिश्रा, गोपाल बिंद, रमेश यादव, अन्नू सिंह, राजेश बिंद, गौतम चौरसिया, सुनील पांडेय,प्रवीण पांडेय,नामवर शर्मा सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विजय के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि एनडीए की सरकार आने वाले दिनों में विकास की रफ्तार को और तेज करेगी।

 


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close