July 17, 2026 |
उत्तरप्रदेशचंदौली

विधायक सुशील सिंह ने युवाओं से किया वादा पूरा किया,स्टेडियम का किया शिलान्यास

विधायक सुशील सिंह के साथ ब्लाक प्रमुख अजय सिंह रहे मौजूद

Kashi News Times

Kashinewstimes धानापुर: रविवार को विधायक सुशील सिंह द्वारा युवाओं से किया गया वादे को पूरा किया,उन्होंने हिंगुतरगढ़ में स्टेडियम का शिलान्यास किया। शहीद धीरज सिंह के नाम से 5 करोड़ की लागत से मिनी स्टेडियम का भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया।


उन्होंने कहा की क्षेत्र के युवाओं में बहुत अधिक प्रतिभा है इसको निखारने की जरूरत है। केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार ने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं ।श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल मैदान उपलब्ध होने से युवाओं को निखरने का सुनहरा अवसर मिलेगा साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में अपार प्रतिभाएं छिपी होती हैं जिनको अपना हुनर दिखाने का भी अवसर प्राप्त होगा।

संपूर्ण सुविधाओं के साथ होगा मिनी स्टेडियम का निर्माण यह मिनी स्टेडियम युवा कल्याण विभाग द्वारा बन रहा है जिसकी कार्यदाई संस्था आवास विकास परिषद है ।
स्टेडियम के निर्माण हेतु प्रथम किस्त 1.50 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। इस मौके पर अजय सिंह ब्लॉक प्रमुख, मधुकर सिंह , हरिवंश सिंह, कमलाकांत मिश्रा, भरत गौड़ प्रधान , सत्यवान मौर्य, नीतीश राय जिला युवा कल्याण अधिकारी , माया सिंह अवर अभियंता , बालेश्वर सिंह, हरिकेश यादव।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close