प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने सीएचसी पर की साफ सफाई,
प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रमुख अजय सिंह द्वारा प्रदान की गई चाभी

Chandauli News धानापुर (चंदौली): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ‘स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

अजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद स्वच्छ भारत का मिशन शुरू किया था जिसके कारण आज देश के हर व्यक्ति के अंदर स्वच्छता का भाव उत्पन्न हुआ। प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक और दूरदर्शी विजन ने भारत को स्वच्छता के नए आयामों पर पहुँचाया है।
स्वच्छता की दिशा में विकास खंड क्षेत्र में आय दिन साफ सफाई का कार्य गंभीरता से कराया जा रहा है।
स्वच्छता आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए हमें एक आदत बनाकर अमल करना होगा। अपने व्यवहार में स्वच्छता के साथ ही अपने आसपास भी स्वच्छता रखना चाहिए।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर साफ सफाई के बाद ब्लाक प्रमुख द्वारा सीएचसी के मरीजों में फल वितरित कर उनके दीर्घायु होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की गई।
जन्मदिन पर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह द्वारा प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों दिया गया आवास की चाभी

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विकास खंड के प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रमुख द्वारा चाभी वितरित किया गया।इस दौरान उन्होंने ब्लाक सभागार में लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को सभी पात्र जनों तक पहुंचना है।उनकी योजना का लाभ हर कोई ले रहा है आवास योजना से गरीबों को अपनी छत मिल रही है।साथ ही उनको हर महीने राशन देकर सरकार उनकी रोटी और मकान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस दौरान विकास खंड अधिकारी विजय कुमार, एडीओ पंचायत राजेश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश सिंह,मिथिलेश सिंह, ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा, अशोक सिंह ,बिमल सिंह ‘दादा’, दुर्गेश सिंह, अमित सिंह, विनीत सिंह, सुधा, लैला बेगम, समा बेगम सहित ब्लाक कर्मी उपस्थित रहे।



