सावन के प्रथम दिन निकलेगी आस्था और शिवभक्ति की विराट कांवड़ यात्रा,
बोल बम के जयघोष के साथ बाबा विश्वेश्वर के चरणों में अर्पित होगा गंगाजल
Kashinewstimes धानापुर (चंदौली)। सावन मास के प्रथम दिन 30 जुलाई (गुरुवार) को धानापुर की पावन धरती भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर होगी। प्रातः 6 बजे नरौली घाट से दशमी पोखरा स्थित श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।

हजारों शिवभक्त गंगाजल लेकर “बोल बम”, “हर-हर महादेव” और “बाबा विश्वनाथ की जय” के उद्घोष के साथ पदयात्रा करेंगे तथा भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं,नरौली घाट पर साफ सफाई के साथ दशमी पोखरे पर भी साफ सफाई के साथ दीव सजावट की व्यवस्था की जा रही है।

कांवड़ यात्रा मार्ग को भगवामय बनाने के साथ श्रद्धालुओं के स्वागत, सुरक्षा, पेयजल और अन्य सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में शिवभक्तों से इस पुण्य यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है।इस कांवड़ यात्रा का प्रमुख आकर्षण दशमी पोखरे स्थित श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर होगा, जिसका जीर्णोद्धार ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह द्वारा कराया गया है।
आयोजन समिति का कहना है कि यह कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का महापर्व है। सावन के प्रथम दिन बाबा भोलेनाथ के दरबार में गंगाजल अर्पित कर श्रद्धालु अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे
।



