March 2, 2026 |
उत्तरप्रदेशचंदौली

धानापुर पुलिस का ‘मिशन शक्ति फेज-5’ अभियान जारी,

अमरवीर इंटर कालेज की छात्राओं को महिला आरक्षी ने किया जागरूक,

Kashi News Times

Kashinewstimes धानापुर(चंदौली):‘मिशन शक्ति फेज-5’ अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के मार्ग दर्शन में महिला आरक्षी गांव-गांव जाकर जागरूकता कार्यक्रम चला रही हैं। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों में भी इनके द्वारा ज्यादा से ज्यादा छात्राओं और महिलाओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को अमरवीर इंटर कालेज में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला आरक्षी निधि सिंह एवं मंजू ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला संबंधित साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध, बाल विवाह महिलाओं की गरिमा के खिलाफ अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इसके अलावा थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।महिलाएं, बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।महिलाएं,बालिकाएं वूमेन पावरलाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।अन्य हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में छात्राओं को जागरूक किया।सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याण योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है।

इस दौरान विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close