7 डेज फाउंडेशन को बेहतरीन कार्य के लिए मिलेगा बड़ा अवॉर्ड,
प्योर इंडिया ट्रस्ट की बड़ी पहल

काशी न्यूज टाइम्स वाराणसी: राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के लिए 7 डेज फाउंडेशन की संस्थापिका कोमल गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे ऑर्गेनिक पैड जागरूकता अभियान के संघर्ष की कहानी के लिए प्योर इंडिया ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार प्योर इंडिया ट्रस्ट 30 अप्रैल 2023 को देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर ‘सीएसआर सेमिनार और प्योर सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड-2022’ का आयोजन कर रहा है।

इसमें भारत के विभिन्न राज्यों के 400 से अधिक सामाजिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षा संगठन, स्कूल, कॉलेज, स्वास्थ्य संगठन और अन्य सामाजिक विकास से जुड़े लोग भाग लेंगे।प्योर सोशल इंपैक्ट पुरस्कार कार्यक्रम उन व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने का एक राष्ट्रीय मंच है, जो अपने क्षेत्र में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और दूसरो को प्रेरित करते हैं। ये पुरस्कार कार्यक्रम, समाज में हो रहे बदलाव और सफलता को दुनिया के सामने लाने का एक प्रयास है जिसके माध्यम से जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे 30 संस्थानों और व्यक्तियों (कम्युनिटी हीरोज) को समाज के सामने लाकर उन्हें पहचान दिलाना है। इस पुरस्कार कार्यक्रम मे 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्योर इंडिया ट्रस्ट के द्वारा प्रशिक्षित एवं चयनित एनजीओ को मिलेगी जिसे पूरी तरह से सामाजिक कार्यों के लिए ही उपयोग किया जाएगा। इन दस एनजीओ का चयन 157 प्रतिभागियों के बीच विभिन्न स्तर पर हुई प्रतिस्पर्धा के बाद चुना गया है इनमे से पांच एनजीओ को सेमिनार के दौरान सभी से सामने अपने काम को 5 मिनट में प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा और उसके आधार पर पुरस्कार राशि एवं विजेताओं का नाम चुना जायेगा।



