April 17, 2026 |
उत्तरप्रदेशचंदौली

पर्व को लेकर थाने पर हुई शांति समिति की बैठक

एसडीएम और सीओ की मौजूदगी हुई बैठक

Kashi News Times

काशी न्यूज टाइम्स धानापुर(चंदौली): मंगलवार को थाना परिसर में ईद पर्व को देखते हुए एसडीएम और सीओ द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की।

इस दौरान उपजिलाधिकारी मनोज पाठक ने कहा कि सभी लोग त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए और आपसी सौहार्द कायम रखें।क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने लोगो से कहा की ईद का पर्व प्रेम और आपसी भाई चारे का है जिसे कायम रखते हुए त्योहार मनाए। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर पर्व को लेकर पुलिस की नजर रहेगी। पूरे क्षेत्र में पुलिस की गश्त भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पर्व पर आपसी सौहार्द और भाई चारा को बनाए रखें।लोगो को आगाह करते हुए कहा कि किसी भी तरह के विवादित या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा,नईमुल खान,रुस्तम खान, मुकुंद रस्तोगी, अरशद खान, राजन खान,सुहेल खान,मोहित रस्तोगी,सिराजुद्दीन भुट्टो आदि लोग मौजूद रहे।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close