March 2, 2026 |
उत्तरप्रदेशचंदौली

पूर्व सीएम की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

स्व बीपी मंडल की मनाई गई 42वीं पुण्यतिथि

Kashi News Times

काशी न्यूज टाइम्स धानापुर (चंदौली): मंडल कमीशन रिपोर्ट देने वाले स्व. बीपी मण्डल की 42वीं पुण्यतिथि गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सैयदराजा विधान सभा अध्यक्ष रामजनम यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर मनाया गया।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय और जातीय जनगणना के महत्व पर चर्चा की गई।इस दौरान सपा के विधान सभा अध्यक्ष रामजनम यादव ने कहा कि स्व. बीपी मण्डल निष्काम कर्मयोगी थे, उन्होंने समाज के गरीब, कमजोर, पिछड़े वर्गों के संवैधानिक अधिकारों को दिलाने वाली रिपोर्ट तैयार की थी।श्रद्धांजलि सभा में रामधनी यादव,मंगल कवि,रामदुलार कन्नौजिया,सत्यदेव यादव,महेंद्र यादव,भोला,दिनेश,उमा,बृजेश गोंड,सीताराम प्रजापति सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।संचालन जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने किया।

 


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close