October 2, 2024 |

BREAKING NEWS

उत्तरप्रदेशचंदौली

ब्लॉक प्रमुख ने पेड़ लगाकर किया शुभारंभ, बोले- वृक्ष धरा का गहना, करते प्रकृति का श्रृंगार

पिता जामवंत सिंह और पत्नी मीरा सिंह

Kashi News Times

Kashi news Times धानापुर( चंदौली): ब्लाक परिसर में शनिवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत   पर्यावरण संरक्षण के लिए  ब्लॉक प्रमुख ने पौधारोपण करते हुए कहा कि वृक्ष धरा का गहना है, करते रहे प्रकृति का श्रृंगार।

ब्लाक परिसर में पौधारोपण करते ब्लाक प्रमुख अजय सिंह

ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने अपने पिता जामवंत सिंह एवं पत्नी मीरा सिंह के साथ हरिशंकरी का पौधा लगा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण बहुत ही जरूरी है। वृक्ष के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इस लिए हम सबको पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही प्रण लेना चाहिए कि हम कभी भी हरे पेड़ों को नहीं काटेंगे, जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे।

पिता जामवंत सिंह एवं पत्नी मीरा सिंह के साथ पौधारोपण करते ब्लाक प्रमुख अजय सिंह

वृक्षारोपण अभियान के तहत  पीपल, पाकड़, बरगद, नीम, जामुन आदि के पौधारोपण लगाए गए।विकास खंड के सभी ग्राम पंचायतों एक लाख 53 हजार पौधे रोपे जायेंगे।इस दौरान खंड विकास अधिकारी विजय कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह,बब्बू सिंह,अशोक सिंह,बाबू खान,मनोज सिंह,दयाल सरन श्रीवास्तव,संजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button