उत्तरप्रदेशचंदौलीशिक्षा
संतसेवक सिंह के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक से मिले शिक्षक,
शिक्षको के लम्बित समस्याओं से कराया अवगत

काशी न्यूज टाइम्स (चंदौली): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मण्डल अध्यक्ष संतसेवक सिंह के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक से जनपद के शिक्षकों की लम्बित समस्याओं के बारे में वार्ता की।

जिला विद्यालय निरीक्षक नें सभी समस्याओं को गम्भीरता से सुना तथा निराकरण का आश्वाशन भी दिया।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याधर पांडेय,मण्डल मंत्री वीरेंद्र सिंह,जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,जिलामंत्री श्रीप्रकाश मिश्र,कोषाध्यक्ष प्रेमनारायण सिंह, मीडिया प्रभारी योगेश सिंह,आनन्द सिंह,नित्यानन्द यादव आदि उपस्थित रहे।



