October 2, 2024 |

BREAKING NEWS

उत्तरप्रदेशचंदौली

विधायक सुशील सिंह ने कैनालो का निरीक्षण कर कहा की जाएगी क्षमता वृद्धि, बनेंगे पक्के बार्ज

नगवां, विरासराय और गुरैनी पम्प कैनालो का किया निरीक्षण,

Kashi News Times

Kashi news Times चंदौली– किसानों की सिंचाई की समस्या को देखते हुए मंगलवार को विधायक सुशील सिंह ने नगवां, विरासराय और गुरैनी पंप कैनालो का निरीक्षण किया और किसानों के साथ बैठक कर वहां की समस्याओं को जाना।

निरीक्षण के दौरान नहरों घास पूस देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा की किसानों के सिंचाई की समस्या को जितना शीघ्र हो सके समाप्त कर सिंचाई व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल किया जाना चाहिए। नहरों टेल तक पानी पहुंचाने के लिए उन्होंने कहा कि नगवां सहित पम्प कैनालो की क्षमता वृद्धि के साथ ही गंगा में बढ़ते जल स्तर के कारण आ रही समस्या पर पक्के बार्ज बनाए जाने की व्यवस्था शीघ्र की जाएगी जिससे एक बड़ी समस्या समाप्त हो जायेगी।

कैनालो के लिए स्वतंत्र फीडर व्यवस्था किए जाने का विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया। किसानों के साथ हुए बैठक में उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया बहुत जल्द उनकी सस्म्याओं का समाधान होगा जिससे किसानों के सिंचाई की समस्या नहीं होगी।इस दौरान एसडीओ रत्नेश सिंह, अवर अभियंता एके वर्मा,अरविंद मिश्रा, अशोक सिंह,राणा सिंह,आतिफ खान,कमलाकांत मिश्र,अरुण जायसवाल,कर्मवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button