April 19, 2026 |
उत्तरप्रदेशचंदौली

विधायक सुशील सिंह ने बाटे 75 बच्चों में ट्रैक सूट

बच्चों के खिले चेहरे

Kashi News Times

काशी न्यूज टाइम्स धानापुर (चंदौली): रविवार को ब्लॉक सभागार में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने बेसिक शिक्षा परिषद के मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता 75 बच्चों में ट्रैक सूट वितरित किया ।

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है ।इससे बौद्धिक क्षमता का उत्थान होता हैं उन्होंने कहा कि ब्लॉक ,जिला, मण्डल जीत कर इन बच्चो ने हम सबका गौरव बढ़ाया है । आगे भी आप प्रदेश जीत कर आये जिससे सभी क्षेत्रवासी गौरान्वित महसूस करें यही हमारी मनोकामना है। उन्होंने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षकों को भी माला व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ,भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री इम्तियाज खान, जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे,विकासखंड के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ज ,बृजेश सिंह,शांतनु यादव,ज्ञान प्रकाश सिंह,ज्ञानचंद कांत,ब्लॉक के व्यायाम शिक्षक दिलीप कुमार, चकिया विकासखंड के व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार पांडे , नियामताबाद के व्यायाम शिक्षक देव कुमार आनंद जी, ज्ञान प्रकाश अभिषेक सिंह,मनीष पाण्डेय, नारद यादव सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close