October 2, 2024 |

BREAKING NEWS

उत्तरप्रदेशचंदौली

भाजपा कार्यकर्ताओ के संग विधायक ने सुनी मन की बात

धानापुर ब्लाक सभागार में सुनी गई मन की बात

Kashi News Times

Kashi news times धानापुर चंदौली: रविवार को ब्लाक सभागार में विधायक सुशील सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के संग ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनी। इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी देशवासियों से संवाद करते हैं।   पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी आपदा से निपटने में हमारे सामर्थ्य और संसाधनों की भूमिका बड़ी होती है, लेकिन इसके साथ ही, हमारी संवेदनशीलता और एक दूसरे का हाथ थामने की भावना, उतनी ही अहम होती है। सर्वजन हिताय की यही भावना भारत की पहचान भी है और भारत की ताकत भी है।

कार्यकर्ताओ संग मन की बात सुनते विधायक सुशील सिंह

ब्लाक सभागार में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह  के साथ डिजिटल स्क्रीन पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने  मन की बात सुनी।इस दौरान भाजपा के के जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल,कमलाकांत मिश्र,राजेश तिवारी,राजेश सिंह,अरुण जायसवाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button