ग्राम पंचायत अधिकारी को जान से मारने की धमकी,
आक्रोशित ग्राम सचिवों और ब्लाक कर्मियों ने थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग
धानापुर (चंदौली): विकास खंड धानापुर क्षेत्र में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी विकास यादव को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की घटना को लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सचिव एवं ब्लाक कर्मी थाने पर इकट्ठा हुए। सभी ने एकजुट होकर इस कृत्य की निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ग्राम पंचायत अधिकारी विकास यादव ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर परिवार रजिस्टर की नकल मांगी जिस पर उनके द्वारा यह कहने पर की जांच कर आपको उपलब्ध करा दिया जायेगा इस पर उस व्यक्ति ने किसी अन्य व्यक्ति को भी काल पर ले लिया जिसने न केवल अशब्द भाषा का प्रयोग किया, बल्कि जान से मारने की भी धमकी दी। इस घटना की जानकारी जब उन्होंने अपने अन्य साथियों को दिया तो शुक्रवार को बड़ी संख्या में जिले के ग्राम पंचायत सचिव एवं ब्लाक कर्मी थाने पहुंच कर मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग किए।
प्रभारी निरीक्षक शरद गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह, एडीओ पंचायत राजेश सिंह, दयाल शरण श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह, कमलेश यादव, पवन दुबे, सुनील सिंह, तन्मय सिंह, नवनीत,विकास प्रजापति सहित जनपद के कई विकास खंड के पंचायत सचिव मौजूद थे।



