October 2, 2024 |

BREAKING NEWS

उत्तरप्रदेशचंदौली

धानापुर में धूमधाम से निकली शिव बरात, शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह हुए शामिल

Kashi News Times

काशी न्यूज टाइम्स,धानापुर (चंदौली) : शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कस्बे में भगवान शिव की बारात निकाली गईं। जगह-जगह खास आयोजन किए गए।

शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना शिव अभिषेक किए गए। पूरा माहौल शिवमय बना रहा। सुबह से ही देवालयों में श्रृद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। भव्य शिव बरात निकाली गई, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरी, जगह-जगह बारात का स्वागत किया गया। इसमें उत्साही श्रद्धालुओं का जोश देखने लायक रहा। यहां हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


सैयदराजा विधायक सुशील सिंह भी शिव बरात में शामिल हुए। इस दौरान व्यापारियों एवं ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक को अंगवस्त्रम और फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।इस दौरान पुलिस कर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे। बरात में बड़ी संख्या में शिवभक्त ढोल-तासे, बैंड-बाजों की धुन पर थिरकते हुए बमबम भोले का जयघोष कर रहे थे।

जगह-जगह बरात का स्वागत किया गया।शिव बारात में मुख्य रूप से भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल,बृजेश सिंह,सुशील सिंह जनौली,मुकुंद रस्तोगी,ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा,कमला कांत मिश्र,अरविंद मिश्रा,अन्नु सिंह, मनीष सिंह अमादपुर,मोहित रस्तोगी,जितेंद्र वर्मा,कर्मवीर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button