April 17, 2026 |
उत्तरप्रदेशचंदौली

मूल्यांकन बहिष्कार आंदोलन को सफल बनाने को शिक्षको से की अपील

शिक्षको से मिले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि

Kashi News Times

काशी न्यूज़ टाइम्स चंदौली: आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मण्डलीय मंत्री वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों से सम्पर्क कर मूल्यांकन बहिष्कार आंदोलन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता का आह्वाहन किया।

इस दौरान सभी शिक्षकों ने सरकार की वादाखिलाफी के प्रति रोष प्रकट किया और आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।प्रतिनिधि मंडल नें इंटर कॉलेज सैयदराजा,इंटर कॉलेज भुजना,इंटर कॉलेज बरहनी, इंटर कॉलेज माटिगॉंव,महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चन्दौली व जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज चन्दौली के शिक्षकों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।प्रतिनिधिमण्डल में जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार,जिला मंत्री श्रीप्रकाश मिश्र,पूर्व मंत्री त्रिभुवन सिंह आदि रहे।इसकी सूचना योगेश सिंह ने दी है।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close