April 17, 2026 |
उत्तरप्रदेशचंदौली

अहिकौरा में हुआ डे नाइट बालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन

डे नाइट बालीबाला प्रतियोगिता का हुआ आगाज

Kashi News Times

काशी न्यूज़ टाइम्स धानापुर ( चंदौली): बुधवार को क्षेत्र के अहिकौर गांव में कंदुक बालीबल डे नाइट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख प्रतिनिधि विमल सिंह दादा ने किया ।इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की।

खिलाड़ियों एवं आयोजको ने मुख्य अतिथि को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।उद्घाटन मैच नेगूरा और जौनपुर के बीच खेला गया ।इस प्रतियोगिता में नेगुरा,जनौली, अहिकौरा, जौनपुर, कमालपुर, भटसा, बहेरी, नोली ने भाग लिया। इस दौरान दुर्गेश सिंह, जय प्रकाश यादव ,विशाल, नितेश, प्रदीप, मनोज आदि लोग उपस्थित थे।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close