April 18, 2026 |
उत्तरप्रदेशचंदौली

स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई,एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

कुत्ते को बचाने में पेड़ से जा टकराई स्कार्पियो

Kashi News Times

काशी न्यूज टाइम्स धानापुर( चंदौली): रविवार को थाना क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ में कुत्ते को बचाने में स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई जिससे गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।


हिंगुतरगढ़ निवासी विशाल यादव उम्र 25 वर्ष और विशाल सिंह उम्र 25 वर्ष स्कार्पियो से निदिलपुर की तरफ जा रहे थे,हिंगुतरगढ़ से कुछ दूर गए ही थे की कुत्ते को बचाने में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई।आस पास के लोगों ने पहुंच कर एंबुलेंस को सूचना देने के साथ ही स्कार्पियो में फंसे घायल युवकों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला ।

मृतक विशाल यादव

घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने विशाल यादव को मृत घोषित कर दिया जबकि चालक विशाल सिंह को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

दुर्घटना में घायल विशाल सिंह

घटना में युवक की मौत से परिजन सहित गांव में मातम पसरा हुआ है।थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि मृतक विशाल यादव का शव अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

घायल विशाल सिंह का ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close