April 17, 2026 |
उत्तरप्रदेशचंदौली

ब्लाक प्रमुख अजय सिंह करेंगे ब्लाक परिसर में सुनवाई

माह के प्रत्येक शनिवार को होगी सुनवाई

Kashi News Times

काशी न्यूज़ टाइम्स(धानापुर): क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह मंगलवार को।काफी गंभीर दिखे ।उन्होंने कहा की क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अब माह के प्रत्येक शनिवार को दोपहर एक बजे से लेकर चार बजे तक क्षेत्र की समस्याओं के बाबत सुनवाई होगी और साथ ही उनका निस्तारण भी किया जाएगा।इस दौरान सभी ब्लाक कर्मियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों को मौजूद रहने का निर्देश खंड विकास अधिकारी द्वारा जारी किया गया है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है की किसी भी दशा में लापरवाही क्षम्य नही होगी। ब्लाक प्रमुख द्वारा लिए गए इस निर्णय की चहुओर चर्चा हो रही है।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close