October 2, 2024 |

BREAKING NEWS

उत्तरप्रदेशचंदौली

विधायक और प्रमुख के कारण हुआ सपना साकार,खुशी से छलके ग्रामीणों के आंसू

विधायक सुशील सिंह और ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने किया लोकार्पण

Kashi News Times

काशी न्यूज़ टाइम्स चंदौली:  आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी नरौली के लोगो के एक मात्र रास्ते का दरकार था।कितनी सरकारे आई और गई लेकिन इनका आंसू पोछने वाला कोई नहीं मिला। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद जब नरौली पहुंचे तो उन्होंने वहां के लोगो को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द आपके सड़क का सपना साकार होगा।

लेकिन लोगो को यकीन नही था ।ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने विधायक सुशील सिंह के सहयोग से उनकी वर्षों की समस्या से निजात दिला दिया। लगभग 14 लाख रुपए की लागत से बना 250 मीटर की सड़क एवं पुलिया का निर्माण का रविवार को विधायक सुशील सिंह एवं ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने फीता काटकर लोकार्पण किया।

इस दौरान विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया की शीघ्र ही उनकी सड़क की एक और समस्या को समाप्त कर दिया जायेगा।ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने भी उन्हें विश्वास दिलाया की वो क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध हैं।इस दौरान ग्रामीणों के खुशी से आंसू छलक गए।ग्रामीणों द्वारा दोनो जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का माला पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया गया।इस दौरान मुख्य रूप से प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजेश सिंह,ग्राम प्रधान राम जी कुशवाहा,आशुतोष सिंह मिंटू,जेपी सिंह, विमल सिंह,शमशेर अली,साधु यादव आदि लोग मौजूद रहे।संचालन डॉ अरविंद मिश्रा ने किया।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button