October 2, 2024 |

BREAKING NEWS

उत्तरप्रदेशचंदौली

Chandauli news:विधायक सुशील सिंह ने  टिफिन सह भोज कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं संग किया  चर्चा

मिशन 2024 का खींच रहे खाका

Kashi News Times

Kashi news times धानापुर(चंदौली): शुक्रवार को सैयदराजा विधायक सुशील ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर चलाए जा रहे टिफिन सह भोज कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं संग मिशन 2024 के लिए खाका खींचा। ब्लाक परिसर में विधायक द्वारा भाजपा के कार्यकर्ता संग बैठक में टिफिन पर चर्चा किया गया जिसमे भाजपा के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिफिन सह भोज के आयोजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाया। महिला सशक्तिकरण, जन धन योजना, किसान सम्मान निधि योगी और मोदी की प्रसिद्ध उपलब्धियां रही हैं।उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार दुनिया का नेतृत्व कर रही है। उसका श्रेय भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही देश की 140 करोड़ जनता को जाता है।

कार्यकर्ताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि टिफिन भोज कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना है।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांवों में डोर टू डोर जाकर मोदी जी और योगी जी के विकास कार्यों को लोगों को बताएं।

विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जो क्षेत्र का विकास हुआ है वह ऐतिहासिक है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नए कार्यकर्ताओं को भी पार्टी से जोड़ने की बात कही। इस दौरान हृदय तिवारी, राणा सिंह,डॉ रामानुज,सत्यवान मौर्या,राजेश तिवारी, राधेरमण सिंह,राजेश सिंह,गोपाल सिंह,आशुतोष सिंह मिंटू,चंद्रभान मौर्या,सुरेंद्र मौर्या,विशाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।संचालन रामजी तिवारी ने किया।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button