धानापुर में बहनों के सम्मान समारोह पर उमड़ा जनसैलाब
विधायक सुशील सिंह बोले— 'बहनों के स्नेह का सदैव ऋणी रहूँगा
Kashinewstimes धानापुर (चंदौली): कस्बे के अमरवीर इंटर कॉलेज का मैदान रविवार को मातृशक्ति के अपार उत्साह और स्नेह का गवाह बना। अवसर था ‘रक्षाबंधन पर बहनों के सम्मान समारोह’ का, जहाँ उमड़ी हज़ारों महिलाओं ने क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह को अपना भाई मानकर रक्षासूत्र बाँधा और उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश के आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा, “भारत दुनिया की इकलौती ऐसी भूमि है जहाँ मिट्टी और नदियों को भी माँ का दर्जा दिया जाता है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं ने आज की नारी को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाया है।”

विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने महिलाओं की विशाल उपस्थिति को भाजपा की जन-कल्याणकारी नीतियों की जीत बताया। उन्होंने महिला आरक्षण बिल का ज़िक्र करते हुए कहा, “विपक्ष ने महिला आरक्षण का संसद में विरोध किया था, लेकिन इस बार का जनादेश मातृशक्ति के सम्मान का करारा जवाब देगा।”
बहनों से मिले अपार स्नेह से भावुक हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा:
“मेरी बहनों ने जिस निष्ठा और विश्वास के साथ मुझे अपना आशीर्वाद दिया है, मैं उसका ऋणी रहूँगा। एक भाई के तौर पर उनके सुख-दुख और हर समस्या के समाधान के लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगा।”
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, सुशील सिंह जनौली, आभा जायसवाल, निधि खरवार, अवधेश सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, मृत्युंजय सिंह, आशु सिंह, रामजी कुशवाहा, रमेश द्विवेदी और इंद्रजीत बिंद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल ने किया।



