औसाफ अहमद गुड्डू के नेतृत्व में सपा का शक्ति प्रदर्शन, धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन
रायल मैरिज लॉन में धूमधाम से मना राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

Kashinewstimes चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को दुलहीपुर बाजार स्थित रॉयल मैरिज लॉन में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य औसाफ अहमद गुड्डू ने किया। उनके नेतृत्व में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक एवं सर्व समाज के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर हुई, जहां औसाफ अहमद गुड्डू ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अखिलेश यादव के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा करने वाली हैं और कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे इन नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।
जन्मदिवस समारोह के बाद औसाफ अहमद गुड्डू के नेतृत्व में रॉयल मैरिज लॉन से समाजवादी पार्टी कार्यालय तक भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। दुलहीपुर बाजार में निकली रैली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और पूरे क्षेत्र में राजनीतिक उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शकील अहमद उपस्थित रहे। इस अवसर पर मटरू पासवान, अयूब खान, महेंद्र यादव (प्रधान), नफीस अहमद, महेंद्र पासवान, पूर्व प्रमुख जलालुद्दीन अंसारी, महेंद्र शर्मा, यासीन शाह, केसर सिंह कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, सुनील गुप्ता, फैजान सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में सपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अखिलेश यादव के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में औसाफ अहमद गुड्डू की सक्रिय भूमिका और नेतृत्व चर्चा का केंद्र रहा।



