April 10, 2026 |
उत्तरप्रदेशचंदौली

संयुक्त विकास आयुक्त ने मिर्जापुर ग्राम सभा के  विकास कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यों की गुणवत्ता देख की सराहना

ग्राम प्रधान राजेश सिंह के द्वारा कराए गए कार्यों को सराहा

Kashi News Times

Kashi news times धानापुर (चंदौली)।वाराणसी मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त (जे0 डी0 सी0) हरेन्द्र कुमार सिंह ने बुधवार को धानापुर क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत सरोवर, पंचायत भवन, अमृत वाटिका, खेल मैदान, खाद्य गोदाम तथा ग्राम सभा में कराए गए इंटरलॉकिंग कार्यों का स्थलीय जायजा लिया।

कार्यों का निरीक्षण करते  जेडीसी

निरीक्षण के दौरान संयुक्त विकास आयुक्त ने कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने इसे अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी अनुकरणीय बताया।

इस अवसर पर उन्होंने ग्राम प्रधान की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी अमित कुमार,प्रधान राजेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह,दयाल शरण श्रीवास्तव,सचिव मिथिलेश सिंह, आशुतोष सिंह,जितेंद्र सिंह सहित ग्रामीण भी  उपस्थित रहे।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close