October 2, 2024 |

BREAKING NEWS

उत्तरप्रदेशचंदौली

स्वतंत्रता दिवस पहले ब्लाक प्रमुख अजय सिंह की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

भव्य तिरंगा यात्रा में ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने भरा जोश

Kashi News Times

Kashinewstimes धानापुर ( चंदौली): स्वतंत्रता दिवस पहले ब्लाक प्रमुख अजय सिंह की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों दोपहिया वाहनों का निकला काफिला।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज बुधवार (14 अगस्त) को धानापुर कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।यह तिरंगा यात्रा ब्लाक कार्यालय से निकलकर देश भक्ति धुन और भारत माता के जयकारे करते हुए पूरे जोश के साथ पूरे कस्बे का भ्रमण किया। इस यात्रा में ब्लाक प्रमुख अजय सिंह रैली में शामिल लोगो का नेतृत्व कर रहे थे। रैली जिधर से निकल रही थी युवा पूरे जोश के साथ उसके साथ जुड़ते जा रहे थे।ब्लाक कार्यालय से शुरू हुआ तिरंगा यात्रा बस स्टैंड,बौरहवा बाबा,होते शहीद स्मारक स्थल पर पहुंच कर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह,विमल सिंह दादा,दयाल सरन श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह,दिनेश सिंह,रुस्तम अली, अरविंद कुमार आदि लोग शामिल थे।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button