October 2, 2024 |

BREAKING NEWS

उत्तरप्रदेशचंदौली

विधायक सुशील सिंह ने अधिकारियों को किया निर्देशित,कहा पम्प कैनाल से चलाया जाए तीस क्यूसेक पानी

नगवां पंप कैनाल का विधायक ने किया निरीक्षण

Kashi News Times

Kashinewstimes धानापुर (चंदौली): किसानो  की समस्या को लेकर सैयदरजा विधायक सुशील सिंह  सोमवार को  लघु डाल नहर के अधिकारियों के संग पंप कैनाल का निरीक्षण किया और तत्काल तीस क्यूसेक पानी चलाने के लिए निर्देशित किया।

oplus_131074

विधायक सुशील सिंह ने कैनाल पर पहुंच कर उपस्थित किसानों  की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निर्देशित किया पम्प कैनाल को तीस क्यूसेक चलाने में जो भी परेशानी आ रही है उसे तत्काल दूर कर सुचारू रूप से सिंचाई का कार्य शुरू कराया जाय। जिससे किसानों की धान को नर्सरी किसी भी हाल में सुखनी नही चाहिए।किसानो  की मांग पर उन्होंने एक्सईएन लघु डाल नहर बृजेश कुमार से रेगुलेटर लगा कर समस्या का निदान किए जाने के लिए निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हो सके कैनाल से तीस क्यूसेक पानी किसानो को मिलनी चाहिए।

इस दौरान एसडीओ लघु डाल नहर रत्नेश सिंह, जेई सुनील यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह,आशिक सिंह, शशिकांत द्विवेदी,राजेंद्र दुबे,ध्रुवकांत, गोपाल बिंद आदि लोग मौजूद रहे।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button