श्री राम जानकी मंदिर में प्रख्यात कथा वाचक शांतनु महाराज का होगा आगमन,
14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलेगा राम कथा
Kashi News Times धानापुर (चंदौली): श्री राम जानकी मंदिर भदाहु परिसर में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा।प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक राम कथा का हो आयोजन। देश के प्रसिद्ध कथावाचक शान्तनु महाराज अपने मुखार बिंदु से श्रीराम कथा कहेंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए आयोजक मंडल जी जान से लगा हुआ है।श्रीराम कथा के आयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि हम लोगों का सौभाग्य है कि इस भव्य आयोजन में इतने बड़े कथा वाचक का आगमन क्षेत्र में हो रहा है। श्रीराम कथा में शामिल होकर शांतनु महाराज के विचारों को सुनें और उसको आत्मसात करें। उन्होंने यह भी बताया कि इस आयोजन में भारत सरकार में कैबिनेट मनाती डॉ महेंद्र नाथ पांडेय,उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के साथ ही राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह एवं एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह सहित विनीत सिंह और जनपद के विधायक सुशील सिंह,कैलाश आचार्य जी और रमेश जायसवाल सहित और भी कई अतिथि उपस्थित होंगे। जनपदवासियों से यह भी अपील की है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबका सहयोग जरूरी है।