October 2, 2024 |

BREAKING NEWS

उत्तरप्रदेशचंदौली

बीडीसी के जरिए 2024 के लिए गांवो में पैठ बनाएगी भाजपा,

धानापुर ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने दिए गुरु मंत्र

Kashi News Times

Kashi News Times धानापुर (चंदौली): भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कस्बा स्थित ब्लॉक  सभागार में शुक्रवार को चार ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सुशील सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया।


धानापुर, चहनिया,बरहनी और सकलडीहा चारो विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एवं सांसद डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने भाजपा का इतिहास बताते हुए कहा कि जनता के प्रत्यक्ष सहभागिता के लिए राजनैतिक संगठन की स्थापना भारतीय जन संघ के रूप में की गई।उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई।


प्रशिक्षण वर्ग को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में हर वर्ग को पात्रता के आधार पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना हो या वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन का लाभ लाभार्थियों को समय से मिल रहा है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्र में पैठ बनाने के लिए विशेष दिशा निर्देशन दिया।
प्रशिक्षण वर्ग के पहले सत्र में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता का चुनाव में विशेष योगदान होता है।  इनके बीच पार्टी की रीति नीति तो लेकर जानी ही है, साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ भी अधिकाधिक लोगों को दिलाना हमारी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, ब्लाक प्रमुख अजय सिंह,भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल,ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह,सर्वेश कुशवाहा,अरुण जायसवाल,सत्यवान मौर्या,हृदय तिवारी,ओमप्रकाश सिंह, आशुतोष सिंह,अवनीश सिंह,विमल सिंह,दुर्गेश आदि लोग उपस्थित रहे।अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने किया। संचालन सुजीत जायसवाल ने किया।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button