March 2, 2026 |
उत्तरप्रदेशचंदौली

चंदौली की छात्राएं एथलेटिक्स में रही चैंपियन,ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने किया सम्मानित

एथलेटिक्स एसोसिएशन चंदौली के अध्यक्ष हैं ब्लाक प्रमुख अजय सिंह

Kashi News Times

Kashi News Times धानापुर(चंदौली):मंगलवार को खेलो इण्डिया वूमेन लीग एथलेटिक्स चैम्पियन 2023 में चंदौली की छात्राओं द्वारा एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन पर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह द्वारा प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।

प्रतिभागियों को सम्मानित करते ब्लाक प्रमुख अजय सिंह

17 सितंबर को आयोजित स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इण्डिया एथलेटिक्स स्टेडियम सरोजिनी नगर  लखनऊ में आयोजित खेलो इंडिया स्टेट मीट प्रतियोगिता में सोनम पाल में 800 मीटर में गोल्ड l, बेबी ने  तीन हजार मीटर में गोल्ड,प्रतिमा तीन हजार मीटर दौड़ में सिल्वर और पंद्रह सौ मीटर में गोल्ड प्राप्त किया जबकि वर्तिका पटेल ने पंद्रह मीटर में सिल्वर प्राप्त कर चंदौली जिला इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में चैंपियन रहा । सभी प्रतिभागी छात्राओं को एथलेटिक्स एसोसिएशन चंदौली के अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख अजय सिंह द्वारा सम्मानित करने के साथ ही नगद पुरस्कार दिया गया ।इस दौरान उन्होंने कहा कि ये हर्ष का विषय का है हमारी बेटियों ने प्रदेश में चंदौली का मान बढ़ाया है। अपने खेल में और बेहतर प्रदर्शन कर सके इसके लिए इनको हर सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इन छात्राओं ने  एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और सचिव सतीश सिंह  की देखरेख में अपने जिले का मान बढ़ाने का काम किया।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close