धानापुर बाजार के उपभोक्ताओं ने लो वोल्टेज की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन
दिनों में समस्या का समाधान नहीं होने पर करेगे धरना प्रदर्शन

Kashi news Times DHANAPUR: धानापुर आजाद मार्केट के बाशिंदों ने विद्युत की लो वोल्टेज की समस्या को लेकर बुधवार को विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि दो दिन में समाधान नहीं हुआ समस्याओं का तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

आजाद मार्केट सहित क्षेत्र के युवा रंजन सेठ सूर्य,अमित रस्तोगी, अतहर जमाल,विवेक मोदनवाल,अनिल यादव कृष्णा,रोहित वर्मा गोलू,सूरज,मनीष, सतीश,शुभम राणा,दीपक प्रजापति,आलोक केशरी,शुभम सूर्यवंशी, सत्यम रस्तोगी,उद्धव,शेरू सहित करीब 50 लोग शनिवार को बिजली कार्यालय पहुंचे और बताया कि मोहल्ले में लो वोल्टेज बिजली मिल रही है, जिसके चलते न ही लोगों के फ्रिज चल पा रहे हैं और न कूलर, पंखे।

इस उमस भरी बेतहसा गर्मी के मौसम में लोग रात में भी सो नहीं पाते हैं, जिससे वह बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या के बारे में कई अधिकारियों को भी बताया गया, लेकिन वह सिर्फ आश्वासन दे देते हैं। इससे अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने मांग की कि जल्द ही लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाई जाए जिससे उनके कार्य भी सुचारू रूप से हो सकें। दो दिनों में उनकी समस्या का समाधान ना होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
इस बाबत जेई घनश्याम प्रसाद का कहना है कि लोड ज्यादा होने के कारण यह समस्या आ रही है,बाजार में एक ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की गई है जिससे लो वोल्टेज की समस्या समाप्त हो जायेगी।



