October 2, 2024 |

BREAKING NEWS

उत्तरप्रदेशचंदौली

मंत्रोच्चार के बीच विधायक ने किया पौधरोपण,कहा किसी उत्सव से कम नहीं वृक्षारोपण अभियान

विधायक सुशील सिंह ने ब्लाक परिसर में प्रमुख अजय सिंह के संग किया पौधरोपण

Kashi News Times

Kashi news Times धानापुर (चंदौली):रविवार का दिन ब्लाक परिसर में किसी उत्सव से कम नहीं था, कार्यक्रम था वृहद वृक्षारोपण अभियान का जिसके तहत विधायक ने ब्लाक परिसर में पौधारोपण किया।मंत्रोच्चार के बीच विधायक सुशील सिंह ने ब्लाक प्रमुख अजय सिंह एवं भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल के साथ पौधारोपण किया।पौधरोपण स्थल को विभिन्न रंगों के रंगोली से सजाया गया था।कार्यक्रम के दौरान लोगो को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान सिर्फ अभियान नहीं बल्कि हमें उत्सव के रूप में मनाना है और समाज के लोगों को इस अभियान से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण को लेकर चिंतित है। इस समस्या के निराकरण के लिए सभी भारत पर ही आशान्वित है।

वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम के तहत संबोधित करते विधायक सुशील सिंह

पर्यावरण के संरक्षण को लेकर हम सबकी जिम्मेदारी प्रमुख बन जाती है। प्रदेश सरकार ने 35 करोड़ वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना है।

ब्लाक प्रमुख अजय सिंह  ने बताया कि यह अभियान 22 जुलाई से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक चलाया जाएगा। पौधों को लगाने के साथ लगाने वाले व्यक्ति को उसकी सुरक्षा को जिम्मेदारी लेनी चाहिए तब जाकर यह अभियान सार्थक हो पायेगा।इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल,फारेस्ट रेंजर नित्यानंद पांडेय,खंड विकास अधिकारी विजय कुमार,प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह,कमलाकांत मिश्र, रामेश्वर सिंह, दयाल सरन श्रीवास्तव,राणा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button