October 2, 2024 |

BREAKING NEWS

उत्तरप्रदेशचंदौली

Chandauli News:विधायक सुशील सिंह के संग सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम का वर्चुअल संवाद

ब्लाक सभागार में पीएम संवाद सुन भाजपा कार्यकर्ता हुए गदगद

Kashi News Times

Kashi News Times धानापुर ( चंदौली): मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मंगलवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ब्लाक सभागार में पीएम के वर्चुअल संवाद को सुना।

भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के अंतर्गत लगभग 10 लाख बूथों पर देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित कि‍या।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता से जुडाव रखें। भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा दल बनाने में कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी भूमिका है। संवाद कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
विधायक सुशील सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ संवाद कार्यक्रम में विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए अमूल्य मंत्र प्रदान किए हैं।


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज अपने संबोधन से सभी के मन को ‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’ की भावना से दीप्त कर दिया। आपका ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान का आह्वान आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार करने और भारतीय लोकतंत्र को समरूप बनाने का एक आंदोलन है।विधायक ने कहा कि सफलता सुनिश्चित करने के लिए मेहनती बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने और उन्हें ‘न्यू इंडिया’ के नए संकल्पों से जोड़ने का काम भाजपा नेतृत्व कर रही है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का वर्चुअल संवाद सुनने के बाद विधायक सुशील सिंह के संबोधन से कार्यकर्ता गदगद दिखे।भाजपा महामंत्री सुजीत जायसवाल ने कहा भाजपा ही ऐसा परिवार है जो कार्यकर्ताओं की बदौलत आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।इस दौरान मुख्य रूप से देवेंद्र प्रताप सिंह, कमलाकांत मिश्र,अरविंद मिश्रा,राणा सिंह,हरिद्वार मिश्रा,रामजी कुशवाहा,राजेश सिंह,विनय राज पांडेय,बलवंत सिंह आदि लोग शामिल थे।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button