मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्रामीणों को अब नही लगाना पड़ता कार्यालयों का चक्कर- अजय सिंह
जन जन तक पहुंच रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
काशी न्यूज़ टाइम्स (चंदौली):विकास खंड के डबरियां व माधोपुर गांव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण विषयक संगोष्ठी कार्यक्रम का अयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि जिस तरह राष्ट्रपति महोदया ने अपनी बात रखते हुए जो कहा था कि भारत कभी अपनी अधिकांश समस्याओं के समाधान के लिए दूसरों पर निर्भर था, वही आज दुनिया की समस्याओं के समाधान का माध्यम बन रहा है। राष्ट्रपति जी ने यह भी कहा था, जिन मूल सुविधाओं के लिए देश की एक बड़ी आबादी ने दशकों तक इंतजार किया, वे इन वर्षों में उसे मिली है। बड़े-बड़े घोटालों, सरकारी योजनाओं में भ्रष्ट्राचार की जिन समस्याओं से देश मुक्ति चाहता था, वह मुक्ति अब देश को मिल रही है। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि ये तब संभव हो पाया है जब विकास का असली खाका गांव में खींचा गया । प्रदेश की सरकार ने करके भी दिखाया है, यही कारण है कि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए अब कार्यालयों का चक्कर नही लगाना पड़ता। सरकारी अमला कैंप लगाकर लोगो को सुविधा पहुंचाने का काम कर रही है।
इस दौरान मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, प्रधान लक्ष्मण सिंह, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजेश सिंह , प्रधान भरत यादव प्रधान मिंटू सिंह विमल सिंह दादा विजय सिंह ,विशाल सिंह , भीम सिंह , दुर्गेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।