April 23, 2026 |
उत्तरप्रदेशचंदौली

सम्मान समारोह में शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई

Kashi News Times

काशी न्यूज टाइम्स धानापुर(चंदौली): कस्बा स्थित कम्पोजिट विद्यालय धानापुर के प्रांगण में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक अवध किशोर सिंह रहे।एडी बेसिक ने बताया कि वर्तमान समय में अध्यापक बहुत अच्छे ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं और बहुत जल्द विद्यालय, ब्लाक,जिला, मंडल को निपुण मण्डल उसके बाद प्रदेश को निपुण प्रदेश बनाएंगे।


विद्यालय की प्रधानाध्यापिक सविता सिंह ने बताया कि अखिलेश राय सितम्बर 2015 में कम्पोजिट विद्यालय धानापुर में स0आ0 के पद पर कार्यभार ग्रहण किये।बाद में उनका चयन डायट प्रवक्ता पद पर देवरिया में हुआ।जिनका आज सम्मान समारोह बड़े शानदार ढंग से मनाया गया।मुख्य अतिथि इस अवसर पर प्रधानाचार्य जय प्रकाश पांडेय,भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, खण्ड शिक्षा अधिकारी धानापुर अवधेश नारायण सिंह,बृजेश सिंह (प्रिंसिपल सर)इम्तियाज खान,देवेंद्र यादव,अवधेश गुड्डू,बृजेश सिंह प्रदीप सिंह,अरविंद सिंह,अभिषेक सिंह,नवीन सिंह,शिवम पाण्डेय,नूर अख्तर अली,शांतनु यादव,एआरपी उपस्थित रहे।संचालन ईश्वर चन्द त्रिपाठी ने किया।


Kashi News Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close