मरहम लगा सको तो किसी गरीब के जख्मों पर लगा देना….
क्षेत्र की सस्म्याओं के साथ गरीबों के मदद को भी आगे आए ब्लाक प्रमुख अजय सिंह
काशी न्यूज टाइम्स धानापुर (चंदौली): मरहम लगा सको तो किसी गरीब के जख्मों पर लगा देना, हकीम बहुत है बाजार में अमीरों के इलाज खातिर।किसी शायर की यह शायरी ब्लाक प्रमुख धानापुर अजय सिंह पर सटीक बैठती है।
शनिवार को ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह क्षेत्र के लोगो की समस्याओं को सुन रहे थे,इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के साथ लोगो के दुख दर्द भी बांटे।आर्थिक रूप से कमजोर कुछ लोगो ने इलाज के लिए गुहार लगाई तो ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने भी पूरे मन से उनकी मदद को आगे आए और उनके इलाज के लिए हर संभव मदद के लिए पहल की। शनिवार को ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने जनता की समस्याएं सुनी जाएगी।
इस दौरान नौघरा गांव के केदार सिंह यादव ने जल निकासी,मोती उपाध्याय ने नाैघरा में तालाब पर अतिक्रमण, कवईं पहाड़पुर निवासी त्रिलोकी नाथ ने दैवी आपदा के तहत आवास और छाया देवी ने भी स्वंय के लिए आवास तथा अहिकौरा निवासी विश्वनाथ सिंह ने रास्ता निर्माण और कोहड़ा निवासी राम प्रताप सिंह ने नाली की समस्या से अवगत कराया । ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने बताया कि ब्लाक के समस्त सहायक खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी, पटल सहायक की उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनी गई और उसके शीघ्र निस्तारण कर सूचित करने का निर्देश दिया। लोग अपने समस्यायों को लेकर प्रतिदिन अधिकारी और कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा ,प्रत्येक शनिवार को दिन में एक बजे से 4 बजे तक जनसमस्याओं को सुनने और उसके समाधान के लिए और खंड विकास अधिकारी के साथ अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की देखरेख में लोगो की समस्याएं सुनी जाएगी।इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, एडीओ पंचायत राजेश सिंह,दयाल सरन श्रीवास्तव,विमल सिंह,आशुतोष सिंह,अरविंद कुमार, मिथलेश सिंह,अरुण सिंह,रुस्तम अली,दुर्गेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।